जालंधर. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख और गवर्नर एस.सी. जमीर से मिलकर मुलुंड गोलीकांड की न्यायिक जांच करवाने और जेल में बंद 27 प्रदर्शनकारी सिखों को फौरन रिहा करने की मांग की है।
मंगलवार को सुखबीर बादल की अध्यक्षता में अकाली दल के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री और गवर्नर से मुलाकात की। सुखबीर बादल ने बताया कि उन्होंने सिख युवकों के खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लेने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि राम रहीम ने निजी अंगरक्षकों के साथ यहां आकर गुंडागर्दी की है। अगर बाबा को सरकारी सुरक्षा मिली हुई है तो उनको निजी सुरक्षा गार्ड रखने की क्या जरूरत है। इससे पहले महाराष्ट्र में रह रहे सिखों ने ऐसा प्र्दशन नहीं किया।
अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि देशमुख जी ने विश्वास दिलाया है कि पकड़े गए युवकों को रिहा करने के आदेश जल्द जारी होंगे। इसके बाद सुखबीर गोलीकांड में मारे गए बलकार सिंह के घर गए और उसके परिवार को पांच लाख रु. की दिए। उन्होंने घायलों को भी एक-एक लाख रु. की ग्रांट दी।