HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अमनदीप मेरे पेट में है..निकाल लो

जलालाबाद. गांव टिवाना में एक व्यक्ति ने एक 9 वर्षीय बच्चे को मारकर जमीन में दबा दिया था। गांववाले उसे आदमखोर मान रहे हैं। लोगों को शक है कि आरोपी ने बच्चे का मांस खाया है, क्योंकि बच्चे के शव के एक बाजू से मांस नोचा गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार है। गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी गुरदास सिंह इससे पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। बच्चों ने उसे मरे कुत्ते का मांस खाते हुए देखा है। लापता अमनदीप के बारे में जब गुरदास से पूछा गया तो उसने कहा- अमनदीप मेरे पेट में है.. निकला लो।

गांव के ही तरसेम सिंह का बेटा अमनदीप सिंह 21 जून को लापता हो गया था। परिवारवालों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करा दी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव का ही गुरदास सिंह लालच देकर अमनदीप को साथ ले गया था।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों को आशंका है कि आदमखोर गुरदास ने ही अमनदीप सिंह को मारकर जमीन में दबा दिया। पुलिस ने गुरदास ¨सह पुत्र हरबंस ¨सह निवासी टिवाना के विरुद्ध अमनदीप का कत्ल करने और उसकी लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आदमखोर है आरोपी गुरदास सिंह
लोगों ने बताया कि आरोपी गुरदास सिंह आदमखोर है। गुरदास सिंह गांव टिवाना के समीप पड़ी खाली जमीनों पर बैठा रहता था और आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़खानी और बच्चों से पैसे छीन लेता था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। इसमें वह 3 महीने की सजा भी काट चुका था।

लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव में एक कुत्ता मर गया था, जिसे कीड़े पड़ जाने पर लोगों ने बाहर खुली जमीन पर फेंक दिया। गुरदास ¨सह उस कुत्ते का मांस खा गया। उसे ऐसा करते गांव के बच्चों ने देखा था। अमनदीप के शव की एक बाजू से मांस पूरी तरह से नोचा हुआ था।

ग्रामीणों की बुजदिली से घटी घटना
अमनदीप की मां का कोई भाई नहीं था। अपने पति के साथ वह गांव टिवाना में मायके घर रही हैं। 21 जून को आरोपी गुरदास सिंह अमनदीप को टाफियां देने के बहाने अपने साथ ले गया था।

बच्चे को उठाकर ले जाते समय उसे गांव के कुछ लोगों ने 21 देखा भी था पर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह गुरदास से बच्चे को छुड़ा सके। इस दौरान जब दो दिन तक बच्च घर नहीं लौटा तो लोगों ने गुरदास ¨सह द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की बात कही। पूछने पर गुरदास ने कहा कि वह तो उसके पेट में है और वह भाग गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: