HomeSportsOther Sports Other Sports

बदले की फिराक में रूस

वियना. स्पेन ने यूरो 2008 फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में रूस को भले ही ४-१ से पटकनी दी हो, लेकिन गुरुवार को सेमीफाइनल में उसकी राह आसान न होगी। आंद्रेई आर्शविन की वापसी से मजबूत हुई रूसी टीम ने मैच दर मैच अपने खेल में सुधार किया है और अब उसकी नजरें खिताब पर टिकी हुई हैं। स्पेन ने 10 जून को ग्रुप ‘डी’ मुकाबले में डेविड विला की शानदार हैट्रिक की मदद से रूस को करारी शिकस्त दी थी।

स्पेन के खेल में आई गिरावट : टूर्नामेंट में अपराजेय चल रहे स्पेन के आक्रमण की धार हर मैच के साथ कुंद हुई है। इटली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टीम का मिडफील्ड भी बिखरा नजर आया। गोलरहित मैच में अंतत: उसे पेनल्टी शूटआउट के जरिए जीत नसीब हुई।

निखरता गया रूस का खेल : दूसरी ओर रूस ने अपने खेल में निरंतर सुधार किया है। टूर्नामेंट के ‘छुपा रूस्तम’ साबित हुए रूस के हौसले क्वार्टर फाइनल में हालैंड को ३-१ से धोने के बाद बुलंद हैं। फाइनल में पहुंचने की रूस की उम्मीदें प्लेमेकर आर्शविन और स्ट्राइकर रोमन पेव्लीयूचेंको पर टिकी हुई हैं। आर्शविन को टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए निलंबित किया गया था। तीन गोल दागने के बाद पेव्लीयूचेंको भी अपनी रंगत में आ चुके हैं।

कोलोदिन की जगह खेलेंगे बेरेजुत्स्की : रूस की मुख्य ¨चता निलंबित सेंटर बैक डेनिस कोलोदिन की अनुपस्थिति है। उनके स्थान पर वेसिली बेरेजुत्स्की के खेलने की संभावना है, जिनपर सर्जेई इग्नाशेविच के साथ मिलकर स्पेन के तेजतर्रार स्ट्राइकर विला और फर्र्नाडो टोरेस को काबू में रखने की अहम जिम्मेदारी होगी।

हिडिंक को जीत का भरोसा :

रूस के कोच गस हि¨डक ने कहा कि हम जिस तरह की तकनीकी दक्षता और अंत:प्रेरणा से खेलते हैं, वह देखने योग्य होता है। यदि हम अपनी क्षमतानुरूप खेले तो जीत के हकदार हम ही होंगे।

आक्रमण का नया तरीका ढूंढ़ेंगे अरागोनेस : स्पेन के कोच लुईस अरागोनेस मानते हैं कि यदि टीम को रूस को हराना है तो उसे आक्रमण के नए तरीके ईजाद करने होंगे। उन्होंने कहा कि हिडिंक को चकित करना मुश्किल है लेकिन हम कोशिश करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: