HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अमरिंदर-अरुसा के विवाह की अटकलें

चंडीगढ़. क्या पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पाकिस्तान की पत्रकार अरुसा आलम से शादी रचा चुके हैं? यह मुद्दा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय रहा है और अमरिंदर भी शादी की खबरों को ‘कोरी बकवास’ बताते रहे हैं। हालांकि अब विजिलेंस ब्यूरो इसकी जांच करने वाला है।

भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अमरिंदर के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में अरुसा से उनकी शादी के परोक्ष लेकिन स्पष्ट संकेत दिए गए हैं। एफआईआर में अरुसा के नाम का उल्लेख करने की बजाय उन्हें ‘विदेशी मेहमान’ कहकर संबोधित किया गया है।

दिल्ली में हुई शादी की रस्म! :

एफआईआर के मुताबिक, ‘जांच में पाया गया कि उन्होंने (अमरिंदर सिंह ने) इस विदेशी महिला के साथ 2 मार्च 2007 को नई दिल्ली में एक धार्मिक रस्म अदा की थी, जिसमें जमकर पैसा खर्च किया गया।’ ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि एफआईआर में दोनों की शादी की ओर इशारा किया गया है, लेकिन सबूत न होने के कारण इसे रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जा सकता।

अगले महीने पूछताछ :

ब्यूरो की एक टीम जल्द ही दिल्ली जाकर रस्म के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाएगी और अगले महीने अमरिंदर सिंह से पूछताछ के दौरान उनसे सफाई मांगेगी। एफआईआर में कहा गया है कि ब्यूरो ‘इस विदेशी महिला और उनके परिवार की दुबई, लंदन व अन्य जगहों की यात्राओं व वहां ठहरने पर हुए खर्च की भी पड़ताल करेगा।’

सत्कार में पैसा बहाया :

अमरिंदर ने मुख्यमंत्री रहते हुए डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक अरूषा सत्कार में जमकर पैसा बहाया। इस तरह पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारों और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया।

मुद्दा फिर ताजा

अमरिंदर व अरुसा के संबंधों का मुद्दा ठंडा पड़ा हुआ था, लेकिन कुछ समय पहले यह तब फिर ताजा हो गया, जब अरुसा को चंडीगढ़ में देखा गया और फिर अमरिंदर उन्हें पटियाला के अपने मोती महल पैलेस ले गए थे। अरुसा उसके बाद अमरिंदर के महल में लगातार आती-जाती रही हैं। हालांकि अरुसा ने एक प्रेसवार्ता में अमरिंदर से अपने संबंधों की खबरों को खारिज करते हुए सफाई दी थी कि दोनों के बीच महज मित्रता है, जिसे मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार