कराची.
टीम इंडिया ने नैशनल स्टेडियम कराची में हॉन्गकॉन्ग को 256 रनों से हराकर शानदार तरीके से एशिया कप में पहुंचा। 375 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हॉन्गकॉन्ग की पूरी टीम 36.5 ओवर्स में 118 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इससे पहले भारत की तरफ से बैटिंग में जहां धोनी, रैना और सहवाग ने धमाल मचाया, तो दूसरी तरफ बोलिंग में चावला ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए। रैना और धोनी ने धमाकेदार खेलते हुए पूरे किक्रेट ग्राउडं को मनोरंजन की बारिस से तरबतर कर दिया। एक तरफ जहां पर रैना ने शानदार खेलते हुए 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली तो दूसरी तरफ कप्तान धोनी भी रैना से पीछे न रहकर 109 रनों की नॉट आउट पारी खेल डाली।
हॉन्गकॉन्ग की तरफ जहां बॉलिंग में नजीब डार ने 2 विकेट चटकाए तो बल्लेबाजी में इरफान अहमद ने 25, एटकिंस ने 23 और कप्तान तबारक डार ने 21 रनों की पारी खेली।
इसके पहले भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारत की तरफ से सहवाग और गंभीर ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने हॉन्गकॉन्ग के गेंदबाजों को इस तरफ से धुना जैसे धोबी अपने कपड़े धुलता हो। सहवाग ने 44 गेंदों पर 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ गंभीर ने 51 गेदों पर 55 रनों की पारी खेली।