भोपाल.
भास्कर ग्रुप की एक और उपलब्धि ‘बिजनेस भास्कर’ का लोकार्पण वीडियोकॉन के चेयरमेन वेणुगोपाल धूत करेंगे। यह कार्यक्रम 26 जून की शाम 4 बजे समन्वय भवन, अपेक्स बैंक परिसर, न्यू मार्केट में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के वित्त, योजना, आर्थिक व सांख्यिकी मंत्री राघवजी एवं वाणिज्य, उद्योग, आवास व पर्यावरण मंत्री जयंत मलैया होंगे।
प्रिंट मीडिया में नित नए आयाम और ऊंचाइयों को हासिल करते हुए डीबी कॉर्प लि. की यह एक और उपलब्धि पाठकों को बिजनेस की दुनिया से रूबरू कराएगी। खास यह है कि संपूर्ण जानकारी हिंदी में देने वाला यह एकमात्र अखबार होगा। शीघ्र ही इसका प्रकाशन दैनिक भास्कर के सभी प्रकाशन केंद्रों के अलावा उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली एवं मुंबई से भी किया जाएगा।