HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

स्टैंड तोड़ गए, बनाएगी परिषद

बीकानेर. par रथखाना क्षेत्र में पानी के एक स्टैंड को तोड़ने की घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को नगर परिषद सभापति से मिलने गए लेकिन पता चला कि यह कार्रवाई नगर परिषद की ओर से करवाई ही नहीं गई। हालांकि यह पता नहीं चला कि स्टैंड किसने तोड़ा लेकिन नगर परिषद सभापति मकसूद अहमद ने प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन जरूर दिया कि स्टैंड वापस बनवा दिया जाएगा।

शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि रथखाना क्षेत्र के लोगों ने भाजपा नेता युधिष्ठिरसिंह भाटी से यह शिकायत की कि उनके पानी के स्टैंड को कुछ लोग यह कहते हुए तोड़ना चाहते हैं कि नगर परिषद को इस स्टैंड से एतराज है। इस पर भाटी ने अधिकारियों से बात की तब अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन बुधवार को यह कार्रवाई कर दी गई। सोलंकी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि नगर परिषद के नाम पर क्षेत्र के गरीब लोगों को कौन धमकाता रहा और फिर कार्रवाई भी करवा दी गई। उन्होंने इस संबंध में जांच करवाने के लिए कहा।

सभापति ने आश्वासन दिया कि जांच करवाई जाएगी और अगर परिषद के किसी कर्मचारी का इस कार्रवाई में हाथ हुआ तो स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने यह कहा कि तोड़े गए स्टैंड के स्थान पर जल्दी ही दूसरा स्टैंड बनवा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: