HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

उमस के बाद बरसे बादल

झुंझुनूं. दिनभर उमस व गर्मी के बाद बुधवार दोपहर बाद तीन बजे जिला मुख्यालय पर हलकी बौछारें गिरीं। जिले के कई भागों से बरसात के समाचार हैं। टमकोर. शाम चार बजे इलाके में बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा चलने से राहत मिली।

पिलानी. क्षेत्र में बुधवार को पूरा दिन उमस भरा रहा। चिपचिपी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान रखा। लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। बुगाला. क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब एक घंटे जमकर बरसात हुई। अच्छी बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मुकुंदगढ़. कस्बे में तीन-चार रोज की तेज गर्मी के बाद बुधवार को अच्छी बरसात हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद तेज बरसात से कस्बे के कई इलाकों में पानी भर गया।

मंडावा. कस्बे में बुधवार दोपहर बरसात हुई। सुबह से दोपहर तक तेज उमस व गर्मी रही। दोपहर करीब एक बजे हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मुख्य बाजार की सड़क पर कीचड़ फैलने से लोगों को आने-जाने में असुविधा हुई।

बगड़. बधवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे। दिनभर उमस ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। तेज धूप व गर्मी के कारण बाजार सूने रहे। दोपहर को कूलरों की हवा से ही राहत नहीं मिली। शाम को हल्के बादल आए लेकिन बरसे नहीं।

उदयपुरवाटी. कस्बे सहित इलाके में बुधवार को हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज धूप व उमस के बाद दोपहर को बारिश शुरू हुई। शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इलाके में कहीं कम तो कहीं ठीक बरसात होने के समाचार हैं।

मंड्रेला. कस्बे में बुधवार शाम चार बजे आधे घंटे जोरदार बरसात हुई। बारिश होने से दो दिन से उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बसावा. क्षेत्र में बुधवार दोपहर तीन बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: