HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

आज जयपुर कूच करेंगे शिक्षक

झुंझुनूं. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बाहर से बीएड करने वाले संस्कृत शिक्षकों को अयोग्य ठहराने के विरोध में मंगलवार को नेहरू पार्क में बैठक हुई। बैठक में अध्यक्षता कर रहे प्रदीप शर्मा ने कहा कि पांच सालों से नियुक्ति की आशा में बैठे संस्कृत शिक्षकों के साथ यह अन्याय है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में केवल एसटीसी योग्यताधारियों को ही योग्य माना है। जबकि शिक्षा शास्त्री (बीएड) को नकारा है।

बैठक में अशोककुमार लालपुरिया ने कहा कि 2003 में विज्ञप्ति जारी होने के बाद 2008 तक संस्कृत निदेशालय के अंतर्गत कोई भी विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। इसलिए सामान्य वर्ग के आशार्थियों की उम्र में भी छूट का प्रावधान किया जाना चाहिए।

26 जून को सुबह छह बजे पीरूसिंह सर्किल से संस्कृत शिक्षक जयपुर कूच करेंगे। जयपुर में इसके बारे में शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। बैठक में राजेश शर्मा, श्रवण शर्मा, मनीष शर्मा चिराना, योगेंद्र शर्मा, भवानीसिंह, चंद्रप्रकाश शास्त्री, पंकज लोयल, आनंदप्रकाश आदि मौजूद थे।

नोडल प्रेरकों की बैठक
चिड़ावा.

पंचायत समिति में बुधवार सुबह क्षेत्र के सीआरसीएफ एवं नोडल प्रेरकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीईईओ कैलाशचंद्र शर्मा ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महाभियान 2008-09 पर चर्चा की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: