HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

थानेदार ने किया रेप

निसिंग/ करनालअभी तक रोहतक का सरिता आत्महत्या मामला ठंडा नहीं हुआ था कि पुलिस का एक और अत्याचार उजागर हुआ। छह माह पहले हाईकोर्ट में अंतरजातीय विवाह करने वाली एक विवाहिता ने निसिंग थाने के इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इससे गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार शाम निसिंग थाने को घेर लिया। उग्र लोगों की भीड़ ने करनाल-कैथल मार्ग को जाम कर दिया। थाने में मौजूद एसएसपी एएस चावला ने मौके पर ही थानेदार को गिरफ्तार कर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर, डीएसपी असंध ने पीड़िता व आरोपी इंस्पेक्टर का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है, डाक्टरों के बोर्ड ने मेडिकल जांच के बाद नमूने मधुबन भेज दिए हैं। गुरुवार सुबह डाचर निवासी नवविाहित जोड़े ने एसएसपी को रेप की शिकायत दी।विवाहिता ने बताया कि निसिंग थाना प्रभारी जयसिंह ने थाने के सरकारी क्वार्टर में उससे दुष्कर्म किया।

वह उस समय अपने परिजनों से मिलने थाने गई थी। पुलिस सुरक्षा में रह रही विवाहिता को जब कभी परिजनों से मिलना होता था तब वह थाने जाती थी। परिजन भी वहीं आते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए। एसएसपी ने तुरंत जांच के आदेश डीएसपी असंध को दिए। इंस्पेक्टर जयसिंह को दो दिन पहले ही रिजर्व फोर्स में करनाल लगाया गया था। लेकिन वह थाने में ही रह रहा था।

23 जनवरी को हुई थी शादी

गांव डाचर निवासी प्रेमी जोड़े का विवाह 23 जनवरी 2008 को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में हुआ था और जज एमएमएम एस बेदी ने 20 मार्च को दोनों को पुलिस सुरक्षा के आदेश जारी किए थे। 25 मार्च को उन्हें निसिंग पुलिस ने गनमैन उपलब्ध कराया था। तभी से दोनों गांव डाचर में ही रह रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: