HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

खानपुर में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या!

यमुनानगर/मुस्तफाबाददो दिन से लापता गांव खानपुर निवासी सोनिया (१३) का शव बुधवार रात को श्मशान घाट में पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

सोनिया गांव गधौली खुर्द के सरकारी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। मृतका के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि २३-२४ जून की रात को उसकी बेटी घर के आंगन में सो रही थी। सुबह उठे तो सोनिया को बिस्तर से गायब पाया, जबकि उसके बिस्तर पर कपड़े बिखरे पड़े थे। तलाश करने पर भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। बुधवार शाम को गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें श्मशान घाट में एक शव पड़ा होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचकर देखा तो वह शव सोनिया का ही था। मृतका के गले में रस्सी थी और उसके कपड़े फटे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मृतका के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर बेटी को अगवा करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेजा। जहां से शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।

हरियाणा वाल्मीकि बेरोजगार सेना के प्रधान नरसिंह का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वे आंदोलन छेड़ देंगे। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: