HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

अफसरों पर फूटा लोगों का गुस्सा

पानीपत/हिसार/सोनीपत/रोहतक.बिजली की किल्लत से जहां औद्योगिक उत्पादन पर असर पड़ रहा है वहीं आमजन त्राहि-त्राहि कर उठा है। बिजली किल्लत के कारण प्रदेश में पेयजल का भी संकट गहरा गया है। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बिजली-पानी किल्लत को लेकर गुरुवार को अनेक जगह पर लोगों ने बिजली-पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किए और रोड जाम कर विरोध जताया। अधिकारियों को पीटने तक के समाचार मिले हैं।

सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी रोड स्थित सब अर्बन कार्यालय में धावा बोलकर ग्रामीणों ने एक्सईएन और एसडीओ को बंधक बनाकर पीटा। पानीपत के समालखा में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लदकर बिहौली बिजली घर पहुंचे और रोष में आकर बिजलीघर पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने एक जेई के साथ मारपीट की, जबकि दूसरा जेई जान बचाकर भाग निकला। कुरुक्षेत्र/पिहोवा में बिजली से परेशान कई गांवों के ग्रामीणों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने कुरुक्षेत्र-पिहोवा स्टेट हाइवे पर भौर सैयदा स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। करनाल, फतेहाबाद, जींद, अलेवा, भिवानी रोड, नारनौल, सिरसा और रानिया में भी लोगों ने बिजली को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रोड जाम किया। करनाल के असंध में जींद-असंध मार्ग पर बिधाना गंगाटेहड़ी बस अड्डे पर पांच घंटे जाम लगाया और फोरमैन को पीटा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: