Sports
Other Sports Other Sports बेसलजर्मनी ने आखिरी मिनट में फिलीप लाम के गोल की बदौलत यूरो कप फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहद रोमांचक रहे सेमीफाइनल में उसने टर्की को 3-2 से हराया। पहले हाफ में तुर्की और जर्मनी का मुकाबला एक-एक से बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में जब ७९वें मिनट में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस ने हेडर से गोल किया तो लगा कि जर्मनी 2-1 से जीत जाएगा, लेकिन पहली बार यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचे टर्की के खिलाड़ी जल्दी हार मानने वाले नहीं थे।
सिमीह सेंटतुर्क ने ८६वें मिनट में गोल कर टीम को २-२ की बराबरी दिला दी। जब खेल अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तब ९क् वें मिनट में जर्मनी के लाम ने विजयी गोल दागकर अपनी टीम और समर्थकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इससे पूर्व पहले हाफ में टर्की ने २२वें मिनट में ही उगर बोराल के गोल से बढ़त बना ली। लेकिन जर्मनी के बस्टियन श्वेनस्टिगर ने २६वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। फाइनल में जर्मनी की भिड़ंत स्पेन और रूस के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।
सम्मान के साथ विदा हुआ ‘कम बैक ¨कग’ यूरो कप के सेमीफाइनल में ‘कम बैक ¨कग’ टर्की ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी जर्मनी से हारकर भी अपने जीवट भरे खेल से लाखों प्रशंसकों के दिल जीते और टूर्नामेंट से शानदार विदाई ली। चेक गणराज्य के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच में क्-२ से पिछड़ने के बाद टर्की ने आखिरी मिनटों में तीन गोल दागकर फुटबॉल इतिहास की यादगार जीत दर्ज की। उसने क्रोएशिया को क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हराया।
जोएकिम लोव हुए बाग-बाग
इस जीत के बाद जर्मनी के कोच जोएकिम लोव ने कहा कि यह जबर्दस्त मुकाबला था। इस जीत ने मुझे बाग बाग कर दिया है। उधर, तुर्की के कोच फतेह तरिम ने कहा कि मैं जर्मनी को जीत के लिए बधाई और फाइनल के लिए शुभकामना देता हूं। हमारी टीम ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। हमें टूर्नामेंट से बाहर होने का दुख नहीं है, बल्कि हम खुशी खुशी विदा हो रहे हैं।
निर्णायक गोल सबसे महत्वपूर्ण
अंतिम मिनट में गोल दागकर जर्मनी को यूरो कप फाइनल में पहुंचाने वाले फिलिप लाम के लिये यह गोल उनके कॅरियर का सबसे महत्वपूर्ण गोल था। पहले उन्हीं की गलती की वजह से तुर्की ने ८६वें मिनट में गोल दागकर २-२ से बराबरी की थी। चार मिनट बाद ही उन्होंने विजयी गोल दागकर अपनी गलती का कर्ज उतार फेंका। ‘मैन ऑफ द मैच’ लाम ने कहा कि यह मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण गोल था। लाम ने कहा कि हम खिताबी जंग में रूस या स्पेन में से किसी से भी टकराने के लिए तैयार हैं। हम यूरो कप का खिताब जर्मनी को वापस दिलाना चाहते हैं।