HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हैरी पॉटर की अंतिम किताब अब हिंदी में

भोपाल. हैरी पॉटर सीरिज की सातवीं और अंतिम किताब ‘हैरी पॉटर एंड डैथली हैलोज’ हिंदी के पाठकों को ‘हैरी पॉटर और मौत के तोहफे’ नाम से शुक्रवार से देशभर में उपलब्ध होने लगेगी। इसका अंग्रेजी संस्करण जुलाई 2007 को प्रकाशित हुआ था और उसकी 1 करोड़ 10 लाख प्रतियां बिकीं थीं।

मंजुल पब्लिशिंग हाउस के एमडी विकास रखेजा ने बताया कि हिंदी पाठकों के लिए ‘हैरी पॉटर और मौत के तोहफे’ नामक यह किताब 325 रुपए में उपलब्ध होगी, जबकि अंग्रेजी संस्करण की कीमत 975 रुपए थी। पॉटर सीरिज की हिंदी में प्रकाशित सभी सातों किताबें अगले महीने से एक बॉक्स सेट में भी उपलब्ध होंगी। गौरतलब है कि इस सीरिज की अब तक 40 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: