लंदन
भारत की सानिया मिर्जा विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में यहां कड़े संघर्ष में मार्टिनेज सांचेज सांचेज से 0-6, 6-4, 9 -7 से हार गईं। जबकि युगल मुकाबले में उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी बैथेनी मटेक के साथ मिलकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उधर रूसी सुंदरी और खिताब की दावेदारों में शामिल मारिया शारापोवा की भी छुट्टी हो गई है। उन्हें रूस की ही कुद्रया वत्सेवा ने 6-2, 6-4 से हराया। इसके अलावा अमेरिकी खिलाड़ी वीनस विलियम्स, रफेल नडाल, एंडी मरे, निकोलस कीफर अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
सानिया ने अप्रैल में अपनी कलाई का आपरेशन कराया था। उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें मार्टिनेज सांचेज को हराने में कोई खास मुश्किल नहीं होगी।
आखिर मार्टिनेज सांचेज ने इस हफ्ते से पहले ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम में कोई मैच नहीं जीता था। लेकिन ३२ वीं वरीयताप्राप्त सानिया के खेल में लय नहीं थी और उनके शाट इधर-उधर गिरते रहे। स्पेन की खिलाड़ी ने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए शुरुआत में ६-0, 3-1 की बढ़त बना ली। एक समय लग रहा था कि २१ साल की सानिया आसानी से घुटने टेक देंगी, लेकिन उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया और दूसरा सेट जीतने में कामयाब रहीं। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मगर माíटनेज सांचेज ने आखिरकार १५ वें गेम में निणायक ब्रेक हासिल कर लिया।
२५ साल की माíटनेज सांचेज ने अपना संयम बरकरार रखते हुए दो घंटे आठ मिनट तक चला मैच अपनी सíवस पर जीत लिया। तीसरे राउंड में माíटनेज सांचेज का मुकाबला पिछली चैंपियन वीनस विलियम्स से होगा। राफेल नडाल और वीनस विलियम्स को ¨वबलडन टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे राउंड के अपने मैच जीतने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी नडाल ने लाटविया के अर्नेस्ट्स गलबिस की कड़ी चुनौती को ५-७, ६-२, ७-६, ६-३ से तोड़ने में कामयाबी हासिल की।
पिछली चैंपियन वीनस ने ब्रिटेन की एनी केवोटहैवोंग पर ७-५, ६-२ से जीत दर्ज की। पिछले दो साल के रनरअप स्पेन के नडाल को अपने १९ वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। विश्व में ४८वें नंबर के गलबिस फ्रेंच ओपन में तहलका मचाते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गए थे। उनके पहला सेट जीतने के बाद लगा कि तीसरी वरीयता वाले नोवाक जोकोविच के बाद अब नडाल का पत्ता भी कटने वाला है। नडाल ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट आसानी से अपने कब्जे में कर लिया। लेकिन तीसरे और चौथे सेट को अपनी झोली में समेटने के लिए उन्हें अपनी समूची प्रतिभा झोंक देनी पड़ी।
तीसरे राउंड में नडाल के सामने २७ वीं वरीयताप्राप्त जर्मनी के निकोलस कीफर होंगे जिन्होंने अर्जेन्टीना के माíटन वसेलो आग्यरूलो को ६-क्, ६-३, ६-१ से पराजित किया। अमेरिका की २८ साल की वीनस अपने पांचवें ¨वबलडन एकल खिताब के लिए उतरी हैं। उन्हें पहला सेट जीतने के लिए ६९ मिनटों तक मशक्कत करनी पड़ी और इस दौरान उन्होंने १८ बेजा भूलें की। लेकिन दूसरे सेट में हालात बदल चुके थे।
सातवीं वरीयताप्राप्त वीनस ने अपनी प्रतिद्वंद्वी की थकान का भरपूर फायदा उठाते हुए यह सेट आसानी से जीत लिया। इस बीच १३ वीं वरीयताप्राप्त रूस की वेरा ज्वोनारेवा को थाईलैंड की तामारिन तानासुगर्न ने ७-६, ४-६, ६-३ से हरा दिया। ¨लडसे डेवनपोर्ट दूसरे राउंड के अपने मैच में नहीं उतरीं और ३२ वीं वरीयताप्राप्त सानिया मिर्जा को हार का मुंह देखना पड़ा। पुरुषों में १७ वीं वरीयताप्राप्त रूस के मिखाइल योज्नी ने इटली के स्तीफानो गेलवानी को मैराथन मुकाबले में ४-६, ६-४, ६-३, ३-६, ६-३ से शिकस्त दी।