bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

फिल्म एक, रूप अनेक

मुंबई राहुल बोस अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अब पहली बार वह एक ही फिल्म में छह विभिन्न किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके पहले अमिताभ ने महान में तीन किरदार और संजीव कुमार ने नया दिन नई रात में नौ किरदार निभाए थे। राहुल बोस ने वीनस की नई फिल्म मान गए मुगले आजम में अलग-अलग तरह के छह किरदार निभाए हैं।

संजय छेल निर्देशित इस फिल्म में राहुल की नायिका मल्लिका शेरावत हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, राहुल फिल्म में एक रॉ एजंट अजरुन रस्तोगी का किरदार निभा रहे हैं। खलनायकों को गुमराह करने के लिए वह अलग-अलग रूप लेते हैं। हैदराबादी चमन चारमिनारा, बशीर बास्टर्ड, गूंगा डॉन और राजकुमार सलीम और अंडरवर्ल्ड डॉन के बॉडीगार्ड के रूप में उन्होंने और पांच किरदार निभाए हैं।

यह सभी किरदार निर्देशक संजय छेल और राहुल बोस ने खुद डेवलप किए हैं। राहुल बोस ने बताया सभी किरदार अलग-अलग हैं और उन्हें निभाना बेहद कठिन काम था। क्योंकि यह सभी किरदार बिलकुल अलग है जो मेरी इमेज से विपरीत है और न ही इस तरह के किरदार मैंने पहले कभी निभाए हैं।

चमन चारमिनारा का किरदार निभाने के लिए मैंने दिन में दस दस पान खाए ताकि हैदराबादी का किरदार लगे और इसके लिए मैंने ऊंची आवाज में भी बात की जो हैदराबादी व्यक्ति की खासियत है। हालांकि ऊंची आवाज में बात करना मुझे पसंद नहीं है। राहुल ने आगे बताया कि इस फिल्म में काम कर मुझे बहुत ही खुशी हुई। यह एक अलग तरह की फिल्म है जो दर्शकों को कुछ नया देखने का आनंद देगी।

-





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: