HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अक्षय का नया लुक

जल्द ही शुरू होने वाले कलर्स चैनल पर अक्षय तेरह नायिकाओं के साथ खतरों का खेल खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यह 13 नायिकाएं हैं याना गुप्ता, आदिती गोवित्रीकर, पूजा बेदी, सोनाली कुलकर्णी, अनिता हंसानंदानी, मेघना नायडू, टपुर चटर्जी, टुपुर चटर्जी, नेत्रा रघुरामन, अंजना सुखानी, दीपानिता शर्मा, विद्या मालवदे और उर्वशी शर्मा। शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में की गई हैं।

शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि इस शो में अक्षय के लुक पर काफी चर्चा हुई। पहले उन्हें उनके फिल्मी रूप में ही दिखाने की बात हो रही थी, लेकिन वह शो के हिसाब से सूट नहीं हो रहा था। अक्षय ने ही कहा कि उन्हें रफ टफ लुक दिया जाए जिससे शो में वास्तविकता आ जाएगी। अक्षय के कहने पर लंदन के डिजाइनर ने उनके लिए अनयूज्वल हूडेड जैकेट्स, ट्रेंडी शूज, मिलिटरी क्रू कट और डिजाइनर एविएटर गॉगल्स दिए जिससे अक्षय का लुक एकदम बदल गया। अपने इस नए अवतार के बारे में अक्षय ने बताया, चैनल का नाम कलर्स है और मैं भी चाहता था कि अपने प्रशंसकों को मैं इस शो में स्टाइल्स से सभी कलर्स दिखाऊं।

मैं दिखावटी होस्ट नहीं बनना चाहता था, मैं बिलकुल वैसा ही नजर आना चाहता था जैसा मैं असलियत में हूं। हालांकि यह बात आपको कुछ अटपटी लगेगी, लेकिन यह सच है। सूट बूट में मैं खुद को अनकम्फर्टेबल महसूस करता हूं। मुझे इसी तरह जीन्स और टी शर्ट में रहना और घूमना अच्छा लगता है क्योंकि इन कपड़ों में मैं खुद को सहज महसूस करता हूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
chandra prakash kumar
Sunday, 29th Jun 2008, 0:12
akshay new look is very handsome