HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

तीन निर्विरोध निर्वाचित,101 मैदान में

बीकानेर. can सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के सदस्य के पद पर गुरुवार को तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नाम वापसी के बाद अब कुल 101 उम्मीदवार मैदान में रहे हैं।

भंडार की आमसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत बुधवार को 148 सदस्यों ने नामांकन भरे थे। गुरुवार दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का अंतिम दिन होने के कारण भंडार कार्यालय में काफी गहमा गहमी रही। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार को विजय दिलवाने के लिए सामने खड़े अन्य उम्मीदवारों से नाम वापस लेने के लिए जोड़ तोड़ बैठाने में लगे रहे।

निर्वाचन अधिकारी रणवीरसिंह ने निर्वाचन क्षेत्र 21 से जुगल किशोर आचार्य, 14 से कैलाशचंद तथा 13 से लाखनसिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। इन क्षेत्रों में खड़े अन्य उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान एक जुलाई को होगा।

भंडार के 31 निर्वाचन क्षेत्रों में दस हजार 491 मतदाता 40 सदस्यों को चुनेंगे। जुगल किशोर आचार्य (भैयाजी) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निर्वाचन पर नरसिंहदास आचार्य, मोहन चांडक, हेमंत बिस्सा, जेठमल आदि ने प्रसन्नता जताई है। कैलाश बापेऊ के निर्विरोध निर्वाचन पर मालमसिंह मांगलिया, राजेन्द्र गहलोत, देवराजसिंह शेखावत आदि ने प्रसन्नता जताई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: