HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बीमार प्रियंका की देखभाल में जुटे हरमन

प्रियंका आजकल सुबह 6 बजे उठती हैं और 8.30 बजे सेट पर पहुंच जाती हैं। एक दिन प्रियंका बुखार के बावजूद फिल्मसिटी में लगे ‘दोस्ताना’ के सेट पर जा पहुंचीं, जहां अभिषेक और जॉन पहले से ही मौजूद थे। प्रियंका से मिलने हरमन भी सेट पर आ चुके थे। दोपहर तक प्रियंका का बुखार 102 डिग्री तक बढ़ गया जिससे उन्हें चक्कर आने लगा।

प्रियंका की हालत देखकर हरमन ने फटाफट अपने फैमिली डाक्टर को फोन घुमा दिया। डाक्टर ने आकर प्रियंका को इंजेक्शन और दवाइयां दीं, तो प्रियंका किसी तरह शूटिंग पूरी कर पाईं। दूसरे दिन भी प्रियंका की हालत ठीक नहीं थी। यह देखकर हरमन ने सेट पर आते ही अपने डाक्टर को फिर से बुलाया और पूरे दिन सेट पर बिठाए रखा।

प्रियंका के करीबी सूत्र के अनुसार, प्रियंका को इन दिनों व्यस्तता के कारण हरमन के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता, इसलिए हरमन हमेशा उनके साथ सेट पर मौजूद रहते हैं। पर लगता है कि प्रियंका के प्यार में हरमन सिर्फ बेकरार ही नहीं, बल्कि इन दिनों बेकार भी हैं तभी तो..





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: