bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

435 शिक्षकों के तबादले

बीकानेर. राज्य सरकार ने गुरुवार को शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी की है। ठ्ठबीकानेर में कुल 435 शिक्षकों के तबादले हुए हैं।

जिले में 289 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पहली सूची जारी की गई है, जबकि चूरू मंडल में 146 द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की दूसरी सूची जारी हुई है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सूची में शहर से 12 शिक्षकों को न्यून परीक्षा परिणाम और अधिकतम ठहराव के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है। अधिकांश तबादले गांव से गांव में हुए हैं। प्रतिबंधित व सामान्य जिलों से भी शिक्षकों को बीकानेर में लगाया गया है।

सूची जारी होने की सूचना मिलते ही साइबर कैफों पर शिक्षकों की भीड़ लग गई। सूचियां पंचायतराज विभाग की वैबसाइट पर जारी की गई हैं। बताया जाता है कि कुल 365 तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले होने हैं। इसमें से पहली सूची गुरुवार को जारी की गई।

एक दौर और चलेगा
शिक्षा विभाग में तबादलों का एक दौर और चलेगा। प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारियों को फिर से जयपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। तबादलों को देखते हुए शिक्षक नेता भी जयपुर में डेरा जमाए हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: