HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

हॉलीवुड की फिल्म से ऐश्वर्या निकलीं

हॉलीवुड के सुपरस्टार माइकल डगलस की हीरोइन बनने का सपना देखने वाली ऐश्वर्या राय के लिए एक बुरी खबर है। सूत्र के अनुसार, माइकल ने उन्हें अपनी नई फिल्म ‘रेसिंग द मानसून’ से निकाल दिया है।

उनकी जगह अब हॉलीवुड की सफल नायिका कैथरीन जेटा जोन्स को लिया गया है। माइकल डगलस इन दिनों जयपुर में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हुए हैं।

सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना परचम फहराना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया, लेकिन बात बनी नहीं। उन्होंने पिछले दिनों ‘पिंक पैन्थर’ फिल्म भी की है जो अब तक प्रदर्शित नहीं हो पाई।

तीन साल पहले अपनी नई फिल्म के सिलसिले में मुंबई आए माइकल डगलस ने बताया था कि वह सूरत के हीरे लेकर आने वाले आंगडिया पर फिल्म बनाने जा रहे हैं और फिल्म में हीरोइन के रूप में ऐश्वर्या को ले रहे हैं। लेकिन माइकल ने अब अपना इरादा बदल दिया है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि माइकल इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि ऐश्वर्या का अंतरराष्ट्रीय मार्केट कुछ खास नहीं है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया है। उनकी जगह हॉलीवुड की कैथरीन जेटा जोन्स को नायिका बनाया गया है।

डगलस की फिल्म कंपनी ‘फरदर फिल्म्स’ परसेप्ट पिक्चर कंपनी के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रही है। ‘डैडी डे केयर’ और ‘डा. डू लिटल 2’ के निर्देशक स्टीव कार इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। ऐश्वर्या के सेक्रेटरी हरि सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: