HomeBusinessDalal Street Dalal Street

महंगाई के आंकड़े थाम सकते हैं बाजार को

मुंबई.सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी देश में बढ़ती महंगाई काबू में नहीं आ रही है, वहीं एटमी करार को लेकर केंद्र में जारी राजनीतिक उठापटक बाजार को दिशा देने में रोड़ा साबित हो रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि शुकवार को आने वाले महंगाई के आंकड़े बाजार में जारी रैली को थाम सकते हैं।

उनके मुताबिक कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम आने शुरू होने तक बाजार की धारणा कमजोर बने रहने की संभावना है। जून माह के एफएंडओ सौदों के अंतिम दिन निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग निकलने से गुरुवार को देश के शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान 250 अंक के बीच डोलने वाला सेंसेक्स शाम को 202 अंक के सुधार के साथ 14,422 पर बंद हुआ। निफ्टी 63 अंक की बढ़त के साथ 4316 पर बंद हुआ।

रिलायंस, फर्टिलाइजर शेयर उछले:

कारोबार के दौरान रिलायंस समेत उर्वरक कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदी का रुख देखा गया। रिलायंस के शेयर 4.8 फीसदी उछाल के साथ 2,239.25 के भाव पर एक माह की ऊंचाई पर बंद हुए। सरकार ने नई उर्वरक नीति लाने की घोषणा की है। इस नीति में सरकार ने 17 उर्वरकों के बेस रेट तय करने की बात कही है। उर्वरक कंपनियों को इससे मिलने वाली राहत को देखते हुए निवेशकों ने फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार खरीदी की। प्रमुख उर्वरक कंपनियों के शेयर 6 से लेकर 12 फीसदी का उछाल लेकर बंद हुए।

क्या होगा:

कोटक सिक्यूरिटीज के एसवीपी, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज, कुंज बंसल को शॉर्ट टर्म में बाजार कंसोलिडेट होता दिख रहा है। बुनियादी घटकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है वे अब भी मजबूत हैं। कंपनियों के जून की तिमाही के नतीजे भी अच्छे आने की उम्मीद है। बंसल के मुताबिक निवेशकों इस समय के साथ धैर्य रखते हुए अच्छे शेयरों में निवेश करना बेहतर रहेगा।

विदेशी निवेशकों नहीं घटी है भारत में रुचि:

देश में महंगाई बढ़ने से विकास दर धीमी होने की चिंताएं विदेशी निवेशकों को प्रभावित नहीं कर सकी हैं।

अप्रैल माह के दौरान देश में 3.74 अरब डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है, जो पिछले साल के समान महीने के 1.64 डालर के एफडीआई की तुलना में 127 फीसदी अधिक है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ ने यह जानकारी गुरुवार को दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: