News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सिरोही. राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुरा के हॉकी मैदान पर 15 दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम प्रशिक्षण प्राप्त खिलाडियों व रामपुरा टीम केबीच एक मैच का आयोजक किया गया जिसमें रामपुरा ने 2-1 से विजय हासिल की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अगरा राम चौधरी ने कहा कि खेल हमारे जीवन व राष्ट्र के विकास के लिए अति आवश्यक है। खेलने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि दिमाग भी तरोताजा रहता है । कार्यक्रम की अध्ययक्षता हॉकी के कोच डी.जे.पेट्रिक ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित शिविर प्रभारी हीरालाल माली व शिविर प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन कोच महेन्द्र सिंह देवड़ा ने किया वर्ततान में जय नारायण व्यास वि.वि.हॉकी टीम के कप्तान परमवीर सिंह ने भी कोच की भूमिका अदा की।