News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सिरोही. हाईटेंशन विद्युत लाइनों का भार ढोए करीब आधा दर्जन विद्युत पोल शहर की व्यवस्ततम सड़कों पर डिवाइडर बने दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीर माना और बीच राह के सभी विद्युत पोल हटाने के निर्देश बिजली महकमे को दिए है।शहर की अत्यधिक महत्वपूर्ण सरजावाव से बस स्टैंड रोड पर कमोबेश सभी विद्युत पोल डिवाइडर शक्ल में दुर्घटनाओं का सबब बने हुए है।
इसी प्रकार शहर के प्रमुख मार्गो, कृष्णापुरी एवं भाटकड़ा क्षेत्र में भी इसी तरह के पोल खतरे के संकेत बने हुए है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शहर में दो विद्युत पोल जो आम लोगों के लिए घातक हो सकते है, उन्हें हटाने के लिए निर्देश दिए जा चुके है,लेकिन अन्य विद्युत पोल के बारे में जानकारी ली जा रही है और जरुरत पड़ने पर उन्हें भी हटाया जाएगा।