News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati जालोर.
शहर स्थित नर्सिग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को विश्व नशामुक्ति दिवस पर रैली निकाल कर शहर वासियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस रैली को कलेक्टर रोहित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सवेरे करीब आठ बजे स्थानीय नगरपालिका के सामने से यह रैली रवाना हुई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथ में तख्तियां थामे चल रहे थे। इन तख्तियों पर नशे से होने वाली हानियों के बारे में लिखा हुआ था। इस दौरान ये छात्र छात्रायें नशा मुक्ति के नारे लगाते हुये चल रहे थे।
ये रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सार्वजनिक चिकित्सालय पहुंची। इस मौके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी किशनसिंह राठौड़, एसडीएम सुरेश नवल, जिला समाज कल्याण अधिकारी एम.एल. मारू, बीसूका जिला उपाध्यक्ष भभूतराम सोलंकी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवनसिंह अकवी समेत कई जने मौजूद थे।
कार्यशाला आयोजित
विश्व नशामुक्ति दिवस पर स्थानीय नर्सिग प्रशिक्षण केंद्र में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों ने नर्सिग प्रशिक्षणार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया।
इस मौके पीएमओ जीवनसिंह अकवी डॉ.रमेश चौहान, डॉ.आर.के. बजाज ने नशे से होने वाली बीमारियां, नशे से होने वाली मानसिक, शारीरिक व आर्थिक हानियों के बारे में बताया। इसके अलावा नशे से कैसे बचा जाए व किस तरह नशे का त्याग किया जाए संबंधित अनेक मुद्दों पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।