bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इलेक्ट्रिक इंजन साल के अंत तक

चंडीगढ़. चंडीगढ़-नंगलडैम रेल ट्रैक पर इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ेंगे। चंडीगढ़-मोरिंडा रेलमार्ग के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम अंतिम दौर में है। मोरिंडा से नंगल डैम रेल लाइन पहले से ही इलेक्ट्रिफाइड है।

चंडीगढ़-मोरिंडा रेल लाइन के इलेक्ट्रिफाइड होने से इस रेलमार्ग पर यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त रात में भी गाड़ियां चलेंगी। अभी इस रेलमार्ग पर मात्र दो पैसेंजर ट्रेन ही चल रही हंै। रेलवे ने एक जुलाई से जनशताब्दी एक्सप्रेस को चंडीगढ़ से नंगल डैम तक एक्सटेंड करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ से मोरिंडा के बीच मास्ट (खंभे) लगा दिए गए हैं। इन खंभों पर केंटीलिवर लगाने का काम चल रहा है और इलेक्ट्रिक वायर लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार करीब 70 फीसदी काम हो चुका है, इस साल के अंत तक चंडीगढ़ से नंगल डैम के बीच इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ना शुरू हो जाएंगे।

चंडीगढ़-मोरिंडा रेलमार्ग पर पावर सप्लाई के लिए चंडीगढ़, मोहाली, खरड़ और मोरिंडा में पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। उधर, इस बारे में अंबाला मंडल के डीआरएम एच.के. जग्गी ने बताया कि चंडीगढ़-मोरिंडा रेलमार्ग को इलेक्ट्रिफाइड करने का काम तेजी से चल रहा है। इस साल के अंत तक इस रेलमार्ग को इलेक्ट्रिफाइड कर दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: