News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने सोनिया गांधी से आग्रह किया है कि नग्गल के विधायक निर्मल सिंह को मंत्री बनाया जाए। राजनीतिक हलकों में इस समय अंबाला शहर के विधायक विनोद शर्मा को फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि शर्मा को चंद्रमोहन की जगह उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।
कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच वीरवार को पहली बार चंद्रमोहन ने कहा कि अंबाला जिले से निर्मल सिंह पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। ऐसे में आलाकमान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें ही मंत्री बनाया जाए।
शर्मा से बेहतर रिश्ते : चंद्रमोहन ने कहा, ‘मैं विनोद शर्मा को मंत्री बनाने के खिलाफ नहीं हूं। मेरे उनसे अच्छे रिश्ते हैं। मेरा कहना इतना है कि अगर अंबाला से ही मंत्री बनाना है तो फिर यह पद उसे मिलना चाहिए जिसका जनाधार सबसे ज्यादा हो।’चंद्रमोहन ने कहा कि यह देखना पार्टी का काम है कि उनसे क्या सेवाएं ली जाएं। वे मंत्री रहें या न रहें लेकिन वे कांग्रेस के लिए काम करेंगे।