HomeNewsInternational International

मंगल की मिट्टी में मिले जीवन के प्रारंभिक संकेत

लॉस एंजिलिस.मंगल ग्रह की मिट्टी के प्रारंभिक विश्लेषण से नासा के वैज्ञानिक भौंचक्के रह गए हैं। उनका कहना है कि इसमें जीवन के लिए जरूरी तत्वों की मौजूदगी प्रतीत होती है।

मार्स फीनिक्स लैंडर मिशन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने गुरुवार को कहा कि रोबोटिक यान के उपकरणों द्वारा एकत्रित मिट्टी के नमूने के विश्लेषण से पता चला है कि इसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा क्षार मौजूद है।

वेट केमिस्ट्री लैब के प्रमुख अन्वेषणकर्ता सैम कूनेव्स के अनुसार, ‘हमने जो कुछ भी ढूंढ़ा है, वह जीवन के लिए जरूरी लगता है जैसे कि पोषक तत्व। भले ही वहां जीवन भूत, वर्तमान या भविष्य में हो।’

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘यह एक प्रकार की मिट्टी है, जो आपके घर के पिछवाड़े में भी मिल सकती है। इसमें आप कुछ पौधे उगा सकते हैं। यह हमारे लिए काफी रोमांचक है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: