HomeSportsCricket Cricket

श्रीसंथ के बाउंसर पर बोल्ड हुई सुरवीन चावला!

मुंबई.फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के बीच अफेयर्स की खबरें कोई नई बात नहीं हैं। विवियन रिचर्डस-नीना गुप्ता, रवि शास्त्री-अमृता सिंह, सचिन तेंदुलकर-शिल्पा-शिरोडकर, अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी और युवराज सिंह-दीपिका पादुकोण के बाद अब इस फेहरिस्त में सुरवीन चावला और एस. श्रीसंथ का नाम जुड़ गया है। हाल ही में इन दोनों को बेंगलूर में एकसाथ देखा गया।

सूत्रों का कहना है कि भले ही ये दोनों अभी अपने रिश्ते को छिपाते फिरें लेकिन इनका रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है। एक सूत्र ने बताया कि श्रीसंथ इन दिनों बेंगलूर की नैशनल क्रिकेट एकैडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं और सुरवीन भी वहां शूटिंग कर रही हैं। यहीं इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों को अक्सर एकसाथ घूमते हुए देखा जा रहा है।

इनसे पूछने पर दोनों यही कहते हैं कि ये सिर्फ एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अब सच क्या है यह तो ये दोनों ही जानते हैं। वैेसे इससे पहले भी श्रीसंथ का नाम एक साबुन के विज्ञापन के प्रचार के लिए प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा था। हालांकि विज्ञापन हिट होने के बाद दोनों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था। अब जिस तरह श्रीसंथ सुरवीन के साथ घूम रहे हैं, हो सकता है कि यह भी उनका प्रचार पाने का नया तरीका हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: