HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

लव स्टोरी 2050

फिल्म रिव्यू. 2050 फिल्म करन (हरमन बावेजा) और साना (प्रियंका चोपड़ा) की मैजिकल प्रेम कहानी है। करन यंग और बोल्ड लड़का है। उसने अपने जीवन के लिए कोई नियम बना कर नहीं रखा। वह जैसा चाहता है, वैसा ही जीता है।

साना खूबसूरत और शर्मीली लड़की है। उसने अपने जीवन मे कुछ नियम बना कर रखे हैं। वह उन्हीं के अनुसार जीना पसंद करती है। करन के अंकल डॉ यतिंदर सिंह खन्ना टाइम मशीन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। करन इस टाइम मशीन में बैठकर फ्यूचर की सैर पर जाता है। साना उसे गुडलक बोलती है।

करन, अंकल यतिंदर, साना का भाई राहुल और बहन टिया 2050 के मुंबई में उतरते हैं। वो देखते हैं कि मुंबई में 200 मंजिला बिल्डिंग बन चुकी है। उन्हें उड़ते हुए रोबोट और हवाई कार दिखते हैं। वो महसूस करते हैं कि मुंबई की फिजा बदल चुकी है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब करन यह जान जाता है कि उसका प्यार उससे बिछड़ चुका है। आगे क्या होता है, जानने के लिए इंतजार करें फिल्म के रिलीज होने का।

निर्माता: पम्मी बावेजा
निर्देशक: हैरी बावेजा
कलाकार: हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा
संगीतकार: अन्नू मलिक, हैरी बावेजा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
babu sadhwani
Saturday, 28th Jun 2008, 13:42
kya satay yug aane vala hai