News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू.
बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीरसिंह अशोक ने राजनीति पर समाज की पकड़ को जरूरी बताते हुए कहा कि कुम्हार समाज का हित बसपा में ही निहित है। वे शुक्रवार को बसपा की ओर से बागला स्कूल खेल मैदान में हुए प्रजापति कुम्हार कुमावत समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजनीति से दूर होने के कारण कुम्हार समाज की शासन व प्रशासन में हिस्सेदारी नाममात्र की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डूंगरराम गेदर ने कहा कि कुम्हार समाज राज्य में आज तक उपेक्षित रहा है। समाज को अपनी उन्नति के लिए बसपा के साथ आगे बढ़ने की शुरुआत करनी चाहिए। प्रदेश महासचिव दौलत राम पैंसिया ने बताया कि अब वक्त आया गया कि कुम्हार समाज अच्छे बुरे की पहचान कर सही पार्टी का चयन करें।
इस अवसर पर यूपी के बसपा नेता रामचंद्र प्रजापति, राजस्थान प्रजापति कुम्हार कुमावत भाईचारा बनाओ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शिवभगवान कुमावत, जिला प्रभारी सज्जनलाल, झुंझुनूं प्रभारी राजेंद्र नारनोलिया, विजय चोटिया, केशव भारती, गोविंद कुमावत, महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रम प्रजापत, बसपा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष सैनी, गंगाराम कुमावत, चूरू विधानसभा प्रभारी लिखमाराम कुदाल, राजगढ़ प्रभारी भूराराम प्रजापत, तारानगर प्रभारी शेरसिंह, नरेश गोदारा, लालचंद मूंड, अनिल राव, गोपीराम मेघवाल, दईराम मेघवाल, चूरू नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत, भंवरसिंह राठौड़, हिम्मत सिंह राठौड़, मुकेश प्रजापत, चंद्रपाल, मो. हुसैन चौहान, मो. रफीक खान व खिराज प्रजापत ने विचार व्यक्त किए। संचालन बसपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार मेघवाल ने किया।