कराची.
भारत ने आज बंग्लादेश को सुरेश रैना के शानदार 116* और गंभीर के 90 रनों की बदौलत 7 विकेट से हरा दिया है । भारत की इस शानदार जीत में युवराज सिंह के 36 रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है । भारत को आज का मैच जीतने के लिए २८४ रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 43.3ओवर में बना लिया है। सुरेश रैना ने अपने शानदार शतक116 * में 11 चौके और 3 छक्का लगाया है। युवराज सिंह ३६* रन में 2 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।
इससे पूर्व आलोक कपाली ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 115 रन जानदार शतकीय पारी खेली। उनके शतक की मदद से बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 50 ओवर में 284 रन की कठिन चुनौती पेश की। कपाली ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में पांच छक्के और 10 बार गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचाई। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भी 55 रन की पारी खेल टीम को एक मजबूत आधार दिया।
आज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम में कुछ पर्वितन करते हुए गोनी और प्रज्ञान ओझा को अंतिम एकादश में शामिल किया। बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बांग्लादेश की शुरुआत ठीक नहीं रही और उसने अपना पहला विकेट 19 रन पर गंवा दिया। नाजुमुद्दीन 6 रन ही बना सके और आरपी सिंह ने उन्हें प्रज्ञान ओझा केहाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद बाद कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने इकबाल के साथ टीम को संभाला और स्कोर 50 के पार ले गए।
कप्तान एक लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे और 20 रन पर आउट हो गए। उन्होंने गोनी ने आउट किया। इस बार भी कैच प्रज्ञान ओझा ने ही लिया। इकबाल ने हसन के साथ मिलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह भी अर्धशतक में पांच रन और जोड़कर ईशांत शर्मा का शिकार हो गए।