HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

कॉलेजों में अब शुरू होगी काउंसलिंग

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के अंतिम दिन शनिवार को तीन हजार से अधिक आवेदन जमा हुए। सोमवार के बाद कॉलेजों में कट ऑफ लिस्ट जारी होने के साथ ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

शुक्रवार को सुविवि के संघटक महाविद्यालयों में आवेदन का अंतिम दिन था। आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस कॉलेज परिसर में विद्यार्थी नजर आए। साइंस कॉलेज में शनिवार को केमेस्ट्री व एसटीसी के प्रवेश टेस्ट भी थे। इसलिए कॉलेज में दिनभर छात्रों की भारी भीड़ रही। अंतिम दिन साइंस, आर्ट्स व कामर्स कॉलेज में 75 से 100 छात्रों ने आवेदन जमा कराए। अंतिम तिथि तक आर्ट्स कॉलेज में 875, कॉमर्स कॉलेज में करीब 1153 व साइंस में 750 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

आर्ट्स कॉलेज में काउंसलिंग 2 से
आर्ट्स कॉलेज की सह अधिष्ठाता प्रो. अंजु कोहली ने बताया कि आर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों की वरीयता सूची 30 जून को जारी होगी। काउंसलिंग 2 से 4 जून को होगी।

5 जुलाई से शुरू होंगी क्लासेस
यूनिवर्सिटी कैलेंडर के अनुसार सुविवि का शैक्षणिक सत्र तो एक जुलाई से शुरू हो जाएगा, लेकिन क्लासेस 5 जुलाई से चलेंगी। इससे पूर्व प्रवेश प्रक्रिया निबटा दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी में सर्वप्रथम प्रवेश आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून थी, जिसे तीन बार बढ़ाया गया। 15 जून, 22 जून घोषित होने के बाद अब 28 जून तक फार्म स्वीकारे गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: