News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने करनाल जिले में निसिंग थाने के एसएचओ जयसिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इंस्पेक्टर पर इसी जिले के गांव डाचर की एक महिला से बलात्कार का आरोप है। उन्हें इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस को और चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से शनिवार को हरियाणा के डीजीपी रंजीव दलाल ने करनाल जिले में मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के सभागार में अंबाला व रोहतक रेंज के आईजी व पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले पुलिस थानों व चौकियों का अचानक निरीक्षण करें, वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों की गतिविधियों व उनके रिकॉर्ड की समीक्षा करने के साथ ही अवांछित तत्वों से सख्ती से निपटें।
बैठक में दलाल ने हिदायत दी कि सभी पुलिस अफसर अपने जिलों में पुलिस कर्मचारियों की संवेदनशील स्थानों पर तैनाती से पहले उनके सर्विस रिकॉर्ड की भी अच्छी तरह से जांच करें।दलाल ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारी अपने कार्य क्षेत्रों के दौरे के दौरान हर स्तर के पुलिस कर्मचारियों से सीधा संपर्क स्थापित करें। शिकायतों के तुरंत निवारण के लिए रिपोर्ट दर्ज करने और अपराधियों, पेरोल व बेल जम्प करने वालों को फौरन गिरफ्तार किया जाए। अपराधियों पर शिकंजा कसने के इरादे से बुलाई गई बैठक में एडीजीपी वी.बी. सिंह व वी.एन. राय, अंबाला व रोहतक रेंज के आईजी के.के. संधू व वी. कामराज और कई जिलों के पुलिस कप्तान मौजूद थे।
पुलिस अभियान में 29 गिरफ्तार
राज्य में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित विशेष पुलिस बलों ने पानीपत, गुड़गांव व फरीदाबाद जिलों में लगभग 29 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत अब तक राज्य भर में पकड़े गए अपराधियों की संख्या 276 तक पहुंच गई है। पानीपत जिले में गिरफ्तार किए जाने वालों में राहुल, कश्मीरा, अशोक कुमार व फिरोज खान शामिल हैं।
पुलिस कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से करीब 98,000 रुपए बरामद किए गए हैं। पानीपत जिले में मंजू, नरेन्द्र, अजय, मुजादीन, धर्म्ेद्र, दिनेश, मनीराम, धूपा सिंह व लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक लाख 23 हÊार रुपए, एल्यूमीनियम की तारें व बैटरी बरामद की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत राम प्रवेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। चार अपराधियों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर की चार देसी पिस्तोल बरामद की गई हैं।
गुड़गांव जिले में लूटपाट करने व मैक्सी चालकों से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों परविंदर व मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है।
अपहरण के बाद दुष्कर्म
भिवानी. गांव बामला में नाना के घर छुट्टियां मनाने आई छह वर्षीय बालिका का शुक्रवार रात को गांव के एक युवक ने घर से अपहरण कर लिया और फिर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। यह बालिका शनिवार सुबह गांव के निकट खेतों में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने युवक के खिलाफ घर में घुसने, अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्ची को सदमे से तेज बुखार भी हो गया है। यह बच्ची पहली कक्षा की छात्रा है तथा गांव दाहिमा की रहने वाली है। वह गरमी की छुट्टियों में अपनी मां के साथ नाना रामचंद्र के घर आई थी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात जब घर के लोग सोए हुए थे तो गांव का एक युवक मनोज दीवार फांदकर घर में घुस और सोई हुई बच्ची को कंधे पर उठाकर ले गया। पुलिस ने बालिका के नाना रामचंद्र की शिकायत पर मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर टीमें भेजी हैं।
पुलिस बचा रही है हेडकांस्टेबल को
भास्कर न्यूज. अंबाला सिटी. पुलिस ने हेडकांस्टेबल के खिलाफ लड़ाई झगड़े का जो केस बनाया था उसे डच्यूटी मजिस्ट्रेट ने अनसुना कर दिया। यह संज्ञान कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डाक्टर अब्दुल माजिद ने पुलिस को एक जुलाई तक कोर्ट में जवाब देने के लिए कहा है, ताकि हेडकांस्टेबल प्रदीप तथा महिला की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सके।
अदालत में महिला के पति रमेश भोला के वकील ने कहा कि पुलिस ने हेडकांस्टेबल को बचाने के लिए केस का रुख पलट दिया है, जबकि इस मामले में वेश्यावृत्ति की धारा लगनी चाहिए। पुलिस ने हेडकांस्टेबल को बचाने के लिए इसे झगड़े का रूप दिया है। शुक्रवार सुबह सिटी पुलिस ने शिवालिक कालोनी स्थित एक मकान से हेडकांस्टेबल व एक महिला को रंगरलियां मनाते हुए काबू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।