HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बॉस के कार्ड पर पर्सनल शॉपिंग

चंडीगढ़. वह कई महीने तक बॉस के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पर्सनल शॉपिंग के लिए करती रही। महंगे कॉकटेल पार्टी वियर्स और जूतों की खरीदारी के अलावा फोर्टिस में इलाज के लिए इसी क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया।

ऑफिशियल फाइनेंशियल अकाउंट से डील करने के लिए बनवाया गया क्रेडिट कार्ड पर्सनल तौर पर इस्तेमाल होता रहा। सेक्टर-32 के पार्लर और स्लिमिंग इंक्विपमेंट सेंटर के मालिक अतुल मौर्य ने अपनी फाइनेंस की हेड सुमन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

ऑफिशियल खरीददारी के लिए बनवाया गया यह क्रेडिट कार्ड सुमन के पास ही था। अतुल के मुताबिक सुमन ने नौकरी छोड़ने से कुछ समय पहले यह हेराफेरी की। उन्हें इस बात का तब पता चला जब सुमन के नौकरी छोड़ने के बाद नए अकाउंटेंट ने अनियमितताओं के बारे में बताया।

अतुल ने पुलिस में मलोया की रहने वाली सुमन के खिलाफ 22 अप्रैल 2008 को शिकायत दर्ज करवाई। अतुल ने बताया कि कंपनी के तीन क्रेडिट कार्ड से सुमन 2004 से इक्विपमेंट सेल-पर्चेज की पेमेंट करती रही। सुमन ने लगभग 32 हजार रुपए की शॉपिंग भी की। पुलिस तीन माह से सुमन का पता नहीं लगा पाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: