HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

5 लाख लाइनें बढ़ाएगा बीएसएनएल

चंडीगढ़. भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पंजाब सर्कल में अपनी सर्विसेज सुधारने के लिए 1500 नए टॉवर स्थापित करेगा। जुलाई के अंत तक निगम 600 टॉवर लग जाएंगे। इसके अलावा अपनी लैंड लाइन की सुविधा को मजबूत करने के लिए भी निगम ने पांच लाख अतिरिक्त लाइनें बढ़ाने का फैसला लिया है।

पंजाब सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर एसआर अग्रवाल ने बताया कि बीएसएनएल देश में सबसे बेहतर टेलीकॉम सुविधाएं दे रहा है। मोबाइल उपभोक्ताओं की कनेक्टिविटी और सिग्नल समस्याओं से निपटने के लिए मोबाइल टॉवर बढ़ा रहा है।

मार्च 2009 तक बीएसएनएल के लगभग 1500 नए टॉवर पंजाब में लग जाएंगे। इससे कुल टॉवरों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंच जाएगी। वहीं लैंड लाइन सुविधा को सुधारने के लिए अतिरिक्त लाइनें शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एसटीडी रेट बीएसएनएल के इस समय सबसे कम हैं। अपने कस्टमर की संख्या को बढ़ाने के लिए इसी वित्तीय वर्ष के भीतर इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: