HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हादसे में दो की मौत

बहादुरगढ़. झज्जर रोड पर ट्रक और थ्री व्हीलर आटो की भिडं़त में एक महिला और बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ४ बच्चों समेत १२ सवारी घायल हो गईं। इनमें तीन बच्चों समेत छह लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है।

शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब थ्री व्हीलर (एचआर४६ए-७८४क्) मेहंदीपुर डाबौदा गांव से शहर की ओर जा रहा था। आटो में चालक समेत 14 लोग सवार थे। इनमें पांच बच्चे थे। आटो नूना माजरा के पास पहुंचा तभी झज्जर की ओर आ रहे ट्रक (एचआर46बी-६८५८) ने सामने आते एक अन्य ट्रक को बचाने के चक्कर में आटो को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आटो कई फुट तक हवा में उछला और उसमें से कई सवारियां बाहर आकर गिरी। आटो के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए थे। दुर्घटना को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी दीपक कुमार और ट्रैफिक शाखा प्रभारी सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल और निजी अस्पताल में पहुंचाया। इनमें एक महिला और एक बच्चे की सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। इनमें रजनी पत्नी सतवीर निवासी झुंडसराय व मेहंदीपुरा डाबौद निवासी एक बच्ची है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं घायलों में आटो चालक विनोद उर्फ गट्टू पुत्र रामकिशन, मुकेश पुत्र राजवीर,कृष्ण पुत्र मेहर सिंह, सुखबीर पुत्र पंजाब, सीमा पत्नी अजीत, मनजीत पत्नी जगमेंद्र, सुमन पत्नी पवन, साढ़े चार वर्षीय पारस व एक अन्य अज्ञात महिला शामिल है। सुखवीर, सीमा, अज्ञात महिला और तीन बच्चों दो लड़की एक लड़के को पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि मनजीत, पारस, सुमन झज्जर रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में भर्ती है। बाकी लोगों का इलाज सिविल अस्पताल व दिल्ली अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: