bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

सीएम के पिता पीजीआई में दाखिल

रोहतक. सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता व संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को शनिवार को स्वास्थ्य कारणों के चलते पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया।

सुबह जब चिकित्सक सामान्य की भांति उनके निवास स्थान पर स्वास्थ्य की जांच करने गए तो हलका बुखार पाया। चिकित्सकों ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को पीजीआईएमएस में भर्ती कराने की सलाह दी।

उपचार के दौरान उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। पीजीआई के निदेशक डा. सुखबीर सिंह सांगवान ने भी वार्ड का दौरान किया और चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए। उन्हें स्पेशल वार्ड नंबर 24 के रूम नंबर 101 में दाखिल कराया गया है। उनके पुत्र इंद्र सिंह हुड्डा, पौत्र बिट्टू हुड्डा व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुलाना ने भी हाल-चाल पूछा: इससे पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के निवास पर जाकर हालचाल पूछा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: