नई दिल्ली. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कप्तान धोनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि खेलों या आराम करो। राजीव शुक्ला ने स्पष्ठ सकेंत देते हुए कहा है कि अगर टीम का कोई सदस्य थक गया है तो वह आराम कर सकता है बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों का कोई टोटा नहीं है और हर खिलाड़ी का विकल्प है।
उनहोंने कहा कि जब आईपीएल प्रतियोगिता चल रहीं थी तो किसी खिलाड़ी ने थकान की बात नहीं कहीं थी तो फिर अब इस तरह की बातें क्यों सामने आ रहीं है । उनहोंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी थकान महसूस करता है तो वह बोर्ड को किसी भी दौरे से पूर्व बता सकता है बोर्ड उस खिलाड़ी की बात अवश्य सुनेगा और उसके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में स्थान देगी ।
क्या कहा था धोनी ने
टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने कहा था कि टीम इंडिया पिछले ८४ घंटो में ३६ घंटे खेल के मैदान पर रहीं है और टीम इंडिया के खिलाड़ी और वह खुद थकान महसूस कर रहें है । धोनी एशिया कप में जिस तरह से दो टीमों को लगातार क्रिकेट खेलने औरदो को गैप देने का मुद्या भी उठाया था । लेकिन उनहोंने एक प्रकार से टीम इंडिया के लगातार व्यस्त कार्यक्रम की तरफ भी स्पष्ठ सकेंत दिया था ।