HomeNewsInternational International

कैलिफोर्निया के जंगलों में भयानक आग

सेन फ्रांसिस्को.राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की है। कैलिफोर्निया के जंगलों में करीब एक हजार स्थानों पर आग भड़की हुई है और प्रशासन को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन अभी तक इस पर नियंत्रण नहीं किया जा सका है। करीब एक हफ्ते से लगी इस आग को नियंत्रित करने के लिए एक हजार अग्निशमनकर्मी लगाए गए हैं।

इस हफ्ते के अंत में बारिश की उम्मीद है,जो इस आग पर काबू कर सकती है। कैलिफोर्निया की प्रांतीय सरकार के अनुसार करीब दो लाख ६५ हजार एकड़ में फैले जंगलों में आग लगी हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: