bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती समाप्त

लंदन.महेश भूपति और सानिया मिर्जा की हार के साथ ही ¨वबलडन टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। ११वीं वरीयता प्राप्त भूपति और सानिया की जोड़ी को शनिवार को यहां दूसरे राउंड में रूस के इगोर आंद्रीव और मारिया किरिलेंको के हाथों ६-७, ३-६ से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इससे पहले दसवीं वरीयता प्राप्त लिएंडर पेस और आस्ट्रेलिया की रेनी स्टब्स को भी स्वीडन के जोनास ब्योर्कमैन और आस्ट्रेलिया की एलीसिया मोलिक के खिलाफ तीन सेटों तक चले मुकाबले में ३-६, ६-३, ३-६ से हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और उनकी बेलारूसी जोड़ीदार तातियाना पोत्शेक पर स्वीडन के साइमन एस्पेलिन और अमरीका की लीसा रेमंड की १३वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ६-३, ७-६ से जीत दर्ज की।

जूनियर वर्ग में भी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पांचवीं वरीयता प्राप्त यूकी भांबरी को अमेरिका के डी ट्रामबेटा ने ७-६, ६-४ से शिकस्त दी। हालांकि महिला युगल में सानिया अपनी अमेरिकी जोड़ीदार बेथेनी माटेक के साथ तीसरे राउंड में पहुंच गई हैं। दूसरे राउंड में उन्होंने रूस की मारिया किरिलेंको और इटली की फ्लेविया पेनेटा की जोड़ी को ६-३, ६-४ से हराया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: