Sports
Other Sports Other Sports लंदनअंतरराष्ट्रीय टेनिस के मानचित्र पर रोजर फेडरर के आगमन से पहले नंबर एक खिलाडी रहे लेटन हेविट भले ही अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले ११ मैच हार गये हों लेकिन उन्हें ¨वबलडन के चौथे दौर में दोनों के बीच सोमवार को होने वाली भिडं़त का बेसब्री से इंतजार है। 20 वीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हेविट ने संवादाताओं से कहा कि वह फेडरर के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम दोनों जब पहली बार आमने-सामने हुए थे तो हम दोनों १५ साल के थे। मैंने मैच प्वाइंट बचाकर वह मैच जीता था। उनसे मुकाबले की यादें काफी पुरानी हैं। बहरहाल सोमवार को फेडरर और हेविट के बीच होने वाले मुकाबले पर सारी दुनिया की नजरें लगी होंगी।
आखिर हरेक कोई यह देखना चाहेगा कि फेडरर ने पहली मुलाकात से जीत का जो सिलसिला शुरू किया था, वह हेविट के खिलाफ इस बार भी बरकरार रहता है अथवा फेडरर का लगातार छठा ¨वबलडन खिताब जीतने का अभियान बीच में ही दम तोड़ देता है।
दिग्गजों के लुढ़कने से मजा हुआ किरकिरा
विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का पहला सप्ताह सनसनी खेज रहा। पुरुष और महिला वर्ग दोनों में कई दिग्गज ग्रास कोर्ट पर धूल चाट गए। किसी ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में इतनी जल्दी इतने उलटफेर कम ही देखने को मिलते है। आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और खिताब के प्रबल दावेदार मानेजा रहे नोवाक जोकोविच की बुधवार को पराजय ने आल इंग्लैंड क्लब को चौंका दिया।
इसके २४ घंटे बाद २क्क्४ की विजेता मारिया शारापोवा और दो बार के उपविजेता एंडी रोंडिक भी बाहर हो गए। शुक्रवार को महिलाओं में टाप सीड और फ्रेंच ओपन चैंपियन एना इवानोविच को तीसरे राउंड में सनसनीखेज शिकस्त झेलनी पड़ी।
चैंपियनशिप के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने से पहले पुरूषों में टाप १६ में से केवल छह और महिलाओं में केवल आठ ही चौथे राउंड में पहुंच पाई हैं। उलटफेरों के बीच टाप सीड रोजर फेडरर और राफेल नडाल अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए चौथे राउंड में पहुचे हैं।
जबकि १२वीं वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने ब्रिटेन की ७२ वषरे की अपना एकल चैंपियन देखने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले सप्ताह में बाहर होने वाले वरीयता प्राप्त खिलाडियों में जोकोविच (३), निकोलई देवीदेंको (4), डेविड फेरर (5), एंडी रोडिक (6), डेविड नलबैंडियन (7), जैमस ब्लेक (9), थामस बेरिडक (11),पाल हेनरी माथियू (14), फरनांडो गोंजालेज (15), और रादेक स्तेपानेक (16), शामिल हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि पांच बार के चैंपियन फेडरर का विम्बलडन में साम्राज्य इस बार खत्म हो जाएगा।
उन्होंने तीन सप्ताह पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में फेडरर की नडाल के हाथों एकतरफा पराजय को देखकर यह आकलन निकाला था। यहां तक कि स्वीडन के महान खिलाडी ब्योर्न बेर्ण ने फेडरर को इस बार नडाल और जोकोविच के बाद खिताब का तीसरा दावेदार माना था। लेकिन जोकोविच टूर्नामेंट से विदा हो चुके हैं और नडाल ने दूसरे राउंड में एक सेट गंवा दिया था जबकि फे डरर ने अपने खेल से आलोचकों को शांत कर दिया है।
तीन बार के पुरुष चैंपियन जान मैकनरो ने कहा कि पिछले वर्ष १क्क् लोगों में से ९क्-९५ फेडरर को विजेता चुन रहे थे और अन्य पांच या दस ने नडाल को विजेता चुना होगा। अब कम से कम ५क्-५क् नडाल को विजेता चुन रहे हैं। लेकिन मैं फेडरर को विजेता चुनता हूं। आपको वह देखना होगा कि पिछले सप्ताह उन्होंने कितना बेहतरीन खेल दिखाया।