bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

जस्टिन के ‘बी’ ने विंबलडन में मचाया बवाल

एटीपी बोर्ड में शामिल जस्टिन गिमेल्स्टोब के रशिया की पूर्व टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा समेत कई महिला टेनिस खिलाड़ियों पर किए गए अभद्र कमेंट्स ने टेनिस जगत में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। वल्र्ड टीम टेनिस में (वीआईटी) जस्टिन की सहयोगी सेरेना विलियम्स ने भी इसे अन प्रोफेशनल रिमार्क बताया है।

पिछले साल मेन्स टूअर से रिटायर हुए जस्टिन गिमेल्स्टोब ने पिछले सप्ताह विंबलडन शुरू होने से पहले वाशिंगटन रेडियो के एक प्रोग्राम में कोर्निकोवा समेत कई अन्य महिला टेनिस खिलाड़ियों पर ‘सेक्सुअल कमेंट’ करके हंगामा मचा दिया।

जस्टिन के कमेंट शुक्रवार को ब्रिटेन के अखबारों में चर्चा का विषय बने रहे। मामला तब थोड़ा सा शांत हुआ जब जस्टिन गिमेल्स्टोब पर वल्र्ड टीम टेनिस ने ‘वन मैच विद आउट पे’ का जुर्माना लगा दिया।

जस्टिन ने रेडियो प्रोग्राम में अन्ना कोर्निकोवा को ‘बिच’ और उनके भाई पर सेक्सुअली चार्जेज लगाए। हालांकि अखबारों में मामला उछलने के बाद जस्टिन ने वीआईटी से अपने शब्दों को लेकर माफी मांगी है। वाशिंगटन कैस्टलेस टीम में जस्टिन की सहयोगी सेरेना विलियम्स ने जस्टिन के कमेंट को शर्मनाक करार दिया है।

विंबलडन में अपना मैच शुरू होने से पहले प्रेस वार्ता में सेरेना ने कहा, अन्न कोर्निकोवा एक अच्छी लड़की है। उसकी अच्छाई के बारे में हर कोई ऐसे ही बात करता है जैसा की मैं कर रही हूं। जस्टिन ने जो भी कोर्निकोवा के बारे में कहा है वह एकदम सही नहीं है।

एक अन्य खिलाड़ी चेक रिपब्लिक की वेदिसोवा ने कहा, जस्टिन एक अच्छा इंसान है और उसने अपने शब्दों को लेकर माफी भी मांग ली है। गौरतलब है कि जस्टिन ने वेदिसोवा के बारे में भी अभद्र बातें कही थीं। उधर, जस्टिन गिमेल्स्टोब ने अपने शब्दों के बारे में कोई भी सफाई देने से मना कर दिया। जस्टिन ने कहा, मैंने अपने आपको काफी दुखी किया है।

मैं अपने मुंह से निकले इन सभी शब्दों की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। जस्टिस ने कहा, अन्ना कोर्निकोवा, वल्र्ड टीम टेनिस और अन्य सभी लोगों से मैं माफी चाहता हूं। गौरतलब है कि टेनिस के अलावा अपने लटको-झटकों को लेकर मशहूर रहीं कोर्निकोवा ने 1997 में विंबलडन के फाइनल में पहुंचकर अपने करिअर की शुरुआत की थी। वे कभी भी कोई सिंगल खिताब नहीं जीत परई। हालांकि कोर्निकोवा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के डबल्स में दो खिताब अपने नाम किए थे।

मैं उन सभी शब्दों की पूरी जिम्मेदार लेता हूं जो मेरे मुंह से निकले हैं। साथ ही मैं अन्ना कोर्निकोवा, वल्र्ड टीम टेनिस और अन्य महिला टेनिस खिलाड़ियों से भी माफी मांगता हूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
durgaprasad
Tuesday, 1st Jul 2008, 2:45
well its ok.