News
International International लंदन. ब्रिटेन की गुप्तचर सेवा एमआई 5 ने आगाह किया है कि इराक और इजरायल की तरह ब्रिटेन पर आत्मघाती हमलों के लिए एंबुलेंस और पुराने पुलिस वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है।
एमआई 5 के संयुक्त आतंकवादी विश्लेषण केंद्र के हवाले से ‘द संडे टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ओसामा बिन लादेन के संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकी ब्रिटेन पर हमले के लिए नई रणनीति अपना सकते हैं।
आसान रास्ता
ब्रिटेन में हर साल पुरानी पड़ चुकीं दर्जनों पुलिस कारें, एंबुलेंस और फायर इंजिन बेचे जाते हैं। इनमें से कुछ तो महज 1500 पाउंड में बिकते हैं। आतंकी इनका इस्तेमाल आत्मघाती हमलों के लिए कर सकते हैं। रिपोर्ट में इराक में एक हमले का जिक्र किया गया है, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर ने चोरी की एंबुलेंस को विस्फोटकों से भरकर उसे पुलिस थाने के सामने उड़ा दिया था।इजराइल में भी एंबुलेंस से ढो रहे बमइजराइल में भी आतंकी करीब छह साल से एंबुलेंस का इस्तेमाल बम ढोने में कर रहे हैं। ब्रिटेन में हैंपशायर के सहायक चीफ कांस्टेबल स्टीव वॉट्स ने आपात सेवाओं में काम आने वाले वाहनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए समुचित कानूनी प्रावधान न होने पर चिंता जताई है। स्टीव राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भी हैं।