HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

एक गुल तीन दीवाने

गुल पनाग की असल जिंदगी के प्यार को लेकर भले ही सब कुछ साफ नजर न आता हो, पर फिल्मी पर्दे पर उनकी प्रेम कहानी धड़ल्ले से जारी है। और वह भी किसी एक नहीं, बल्कि तीन नौजवानों से।

पीएनसी की नई फिल्म ‘ए रेक्टेंगुलर लव स्टोरी’ में गुल पनाग अपने रोल से बेहद खुश हैं। इसमें उनके साथ तीन हीरो होंगे और तीनों को ही गुल से प्यार हो जाता है। इनमें दो हैं रणवीर शौरी और पूरब कोहली। तीसरे हीरो का नाम फाइनल होना बाकी है।

इस फिल्म का निर्देशन रजत कपूर कर रहे हैं। गुल पहली बार रजत के साथ काम करते हुए इतनी खुश हैं कि उनकी तारीफ करते नहीं थकतीं। वह कहती हैं, ‘रजत एक मंझे हुए और अलग ढंग के निर्देशक हैं और इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ काम करना बेहद यादगार अनुभव होगा।’

गौरतलब है कि गुल के लिए यह पहली कॉमेडी फिल्म होगी। इसके पूर्व में वह गंभीर भूमिकाएं ही निभाती नजर आईं। हालांकि फिल्म ‘जुर्म’ में उन्होंने ग्लैमरस किरदार निभाया था, लेकिन प्रतिशत गंभीर भूमिकाओं का ही ज्यादा है।

ऐसे में पीएनसी की यह फिल्म उनके लिए बहुत खास साबित हो सकती है। वेल गुल, उम्मीद है कि ‘डोर’ और ‘धूप’ की तरह इस फिल्म में भी दर्शकों को आपकी बेहतरीन अदाकारी देखने को मिलेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: