Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
करिश्मा की बहन करीना, शिल्पा शिरोडकर की बहन नम्रता, शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता, काजोल की बहन तनिशा.. सूची काफी लंबी है और अब इस लिस्ट में ईशा देओल की छोटी बहन आहना का नाम भी जुड़ने जा रहा है। कई सालों तक निर्देशन के क्षेत्र में जाने का शोर मचाने के बाद अब आहना ने नायिका बनने का फैसला कर लिया है।
आहना को पता है कि वह हेमा मालिनी की बेटी और बॉलीवुड हीरोइन ईशा देओल की छोटी बहन हैं और इन दिनों स्टार हीरोइनों की छोटी बहनों के लिए हिन्दी फिल्मों की हीरोइन बनना कोई मुश्किल काम नहीं है।
आहना के नजदीकी सूत्र ने बताया कि आहना के पास ढेरों फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने अब हीरोइन बनने का निर्णय लिया है। पहले उन्हें ग्लैमरस हीरोइन बनने में कोई रुचि नहीं थी और उन्होंने फिल्म निर्देशन का कोर्स भी कर लिया था। खबर यह भी आई थी कि अपनी मां हेमा के बैनर के लिए आहना एक फिल्म निर्देशित करने वाली हैं जिसमें ईशा काम करेंगी। पर लगता है कि निर्देशक फरहान और शिरीष की हालत देखते हुए आहना को भी एक्टिंग कैरियर सेफ लग रहा है।
इसलिए अब वे निर्देशक बनकर स्टारों को अपने इशारों पर नचाने के बजाए खुद ही निर्देशकों के इशारों पर नाचने के लिए तैयार हो गई हैं। आहना ने स्वीकार किया कि निर्देशन की बात को ठंडे बस्ते में डालकर अब उन्होंने एक्टिंग का निर्णय लिया है।