HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

1514 ने दिलाई नेट

रायपुर. pg लेक्चररशिप स्पेश्लाईजेशन के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में हुई परीक्षा में पीजी छात्र जनरल नालेज के प्रश्नों में उलझ गए। इसमें तीन पेपर हुए। एग्जाम कोर्डिनेटर डा. एसके सिंह ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश भर से 1514 स्टूडेंट्स शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 12 और 1.30 से 4.00 बजे तक हुई।

पहली पाली में प्रथम और द्वितीय और दूसरी पाली में तृतीय पेपर हुआ। पहला पेपर सभी उम्मीदवारों के लिए कामन होता है, दूसरे में सब्जेक्ट वाईस स्पेश्लाईजेशन के प्रतिभागियों को टेस्ट देना पड़ा।

नेट के मापदंडों के अनुसार फस्र्ट और सेकंड में क्वा िलफाई करने के बाद ही तीसरे पेपर की मार्किग होती है। नहीं तो उसे डिसक्वालिफाईड कर दिया जाता है। कालेजों में लेक्चररशिप स्पेश्लाईजेशन के लिए साल में दो बार परीक्षा ली जाती है। इसमें आब्जेक्टिव और शार्ट आन्सर दोनों टाइप के सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण रविवि के सभी भवनों में परीक्षा के इंतजाम किये गये थे।

क्वालिटी मेंटेन हो तभी होगा सलेक्शन : धमतरी से परीक्षा देने आए नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रश्न हल करने के लिए समय कम पड़ गया। टेक्निकल सब्जेक्ट के सवाल तो आसानी से हल हो गए, लेकिन जनरल नालेज के प्रश्नों ने थोड़ा मुश्किल में डाला। शुभ्रा तिवारी ने बताया कि जीएस के पेपर में ईमेल कितने पार्ट ेमें होता था, पता नहीं था। इस वजह से वही नहीं, कुछ और उम्मीदवार भी इस प्रश्न में अटक गए।

अयाज खान ने बताया कि नेट की परीक्षा में छत्तीसगढ़ से दर्जनभर लोग भी सलेक्ट हो जाए तो बड़ी बात होगी। यह क्वालिटी पेपर होता है इसमें क्वांटिटी की जगह संबंधित सब्जेक्ट में क्वालिटी का अधिक महत्व होता है। पूणोंद्र वर्मा कहते है कि व्यवस्थित तैयारी नहीं कर पाने के कारण ही उम्मीदवार परीक्षा क्लीयर नहीं कर पाते है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: