HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आज चढ़ेगा उर्स का झंडा

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सोमवार को उर्स का झंडा चढ़ेगा। भीलवाड़ा का गौरी परिवार यह रस्म अदा करेगा। झंडे की रस्म में शामिल होने के लिए रविवार से ही जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। झंडा चढ़ाने के साथ अनौपचारिक रूप से उर्स की शुरुआत हो जाएगी।

हिजरी संवत् के जमादिउस्सानी महीने की 25 तारीख को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाया जाता है। सोमवार को अस्र की नमाज के बाद जुलूस शुरू होगा। आशिकान-ए-ख्वाजा के हुजूम की मौजूदगी में इसे बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा।

गौरी परिवार के सदस्य आस्ताना शरीफ पहुंचेंगे और फूलों का नजराना पेश कर मुल्क की खुशहाली व तरक्की व अमन के लिए दुआ मांगेंगे। उधर, उर्स व पुष्कर के लिए दिया गयादेगों का नया ठेका सोमवार से शुरू हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: