HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दसवीं का रिजल्ट कल, मेरिट आज

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं परीक्षा-2008 का परिणाम मंगलवार की शाम 4 बजे घोषित करेगा। सोमवार को मेरिट के प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा करने वाले विद्यार्थियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परीक्षा में इस बार 9 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। हालांकि बोर्ड 30 जून को ही परिणाम घोषित करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन धौलपुर के एक निजी स्कूल के सत्रांक समय पर प्राप्त नहीं होने से परिणाम एक दिन देरी से घोषित करना पड़ रहा है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की शाम 4 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: