HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सात पुलिस थानों के एसएचओ बदले

बीकानेर. जिले के एसपी हवासिंह घुमरिया ने एक आदेश जारी कर सदर, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, कोतवाली, छत्तरगढ़ व पांचू पुलिस थानों के एसएचओ बदल दिए हैं। इसके अलावा कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक इधर-उधर किए गए हैं। इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को तत्काल ज्वाईन करने के लिए कहा गया है।

इंस्पेक्टर
यातायात शाखा प्रभारी ओमप्रकाश किलानिया को सदर एसएचओ, फूलचन्द मीणा को श्रीडूंगरगढ़ से खाजूवाला एसएचओ, संचित निरीक्षक आरआरएफ को पुलिस लाइन से श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ लगाया गया है। सदर एसएचओ चन्द्रप्रकाश पारीक व खाजूवाला एसएचओ रामनिवास मीणा को पुलिस लाइन भेजा गया है।

सब इंस्पेक्टर
यातायात शाखा से किसनसिंह को नापासर थाना एसएचओ, कोटगेट थाने से विक्रमसिंह को कोतवाली थाना एसएचओ, अपराध एवं सतर्कता (रेंज कार्यालय) से आनन्द कुमार को छत्तरगढ़ एसएचओ, रमेश कुमार को पूगल से पांचू थाना एसएचओ लगाया गया है। छत्तरगढ़ एसएचओ सवाईसिंह व नापासर एसएचओ मनोज कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

एएसआई
गोरधनदान को बज्जू से पूगल पुलिस थाना, बच्चनसिंह को पुलिस लाइन से पूगल थाने की दंतौर चौकी, पुलिस लाइन से नरेन्द्रसिंह को लूणकरणसर थाने से शेखसर चौकी, रामविलास को कोलायत थाना, सतीश कुमार व श्रवणराम को बज्जू थाना, विरेन्द्रसिंह को लूणकरणसर थाने की कालू चौकी, फूलचन्द को जामसर से पुलिस लाइन, सुरजमाल को पुलिस लाइन से जामसर थाना, अयुब अली को पुलिस लाइन से जेएनवीसी थाना, मोलरराम को जेएनवीसी से कोटगेट थाना तथा शिशुपालसिंह को गंगाशहर से पुलिस लाइन, रामकुमार को नोखा से महिला पुलिस थाने में लगाया गया है।

कांस्टेबल व हैड कांस्टेबल
एसपी ने आदेश जारी कर 104 कांस्टेबल व 21 हैड कांस्टेबल सहित 13 मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी इधर-उधर किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: